फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Four daughters from Tehri will play in the national Kho-Kho competition.

Tehri News: राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में खेलेंगी टिहरी की चार बेटियां

Tue, 07 Jul 2026 05:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 07 Jul 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
Four daughters from Tehri will play in the national Kho-Kho competition.
15 जुलाई से पंजाब में आयोजित होगी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता
विज्ञापन

नई टिहरी। टिहरी जिले की चार बेटियां राष्ट्रीय स्तर की खो-खो प्रतियोगिता में दमदखम दिखाएंगी। पंजाब में 15 जुलाई से आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।
केंद्रीय विद्यालय नई टिहरी की चार छात्राओं का राष्ट्रीय स्तर की खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन होने से स्थानीय लोग उत्साहित है। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप चंद्र थपलियाल ने यह जानकारी दी है। बताया कि रंजना भंडारी, मान्यता तोमर, दीपिका बिष्ट, पिहु चमोली को राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित किया गया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन 15 से 20 जुलाई तक पंजाब में होना है। बताया उक्त चारों छात्राओं ने 23 से 24 जून तक केंद्रीय विद्यालय शिविर में आयोजित 17 वर्ष से कम आयु वर्ग की संभागीय खो-खो प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय नई टिहरी का प्रतिनिधित्व किया था। प्रतियोगिता में टीम उपविजेता रही। प्रधानाचार्य थपलियाल, कोच राकेश कैंतुरा ने चयनित छात्राओं को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed