फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Five thousand candidates gave B.Ed entrance exam

पांच हजार अभ्यर्थियों ने दी बीएड प्रवेश परीक्षा

Fri, 26 Nov 2021 06:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 06:15 PM IST
विज्ञापन
Five thousand candidates gave B.Ed entrance exam
श्रीदेव सुमन विवि की सत्र 2021-23 की बीएड प्रवेश परीक्षा शुक्रवार को गढ़वाल मंडल के 20 केंद्रों पर आयोजित की गई। बीएड प्रवेश परीक्षा में 1178 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

विवि के कुलसचिव प्रो. मोहन सिंह पंवार ने 10 दिन के अंतर्गत बीएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित करने का दावा किया है। उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई है। अभ्यर्थियों की ओर से कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। कुलसचिव ने स्वयं ऋषिकेश परिसर पहुंचकर परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परिसर में बने कंट्रोल रूम से प्रत्येक सेंटर से परीक्षा की अपडेट लेते रहे। बताया कि आज देर शाम तक सभी केंद्रों से उत्तर पुस्तिकाएं कंट्रोल रूम में पहुंच जाएगी। बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए 6 हजार 570 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था, लेकिन परीक्षा में पांच हजार 392 अभ्यर्थी ही शामिल हुए। कुलसचिव प्रो. पंवार ने बताया कि परीक्षा परिणाम घोषित करने के लिए विवि आज से ही तैयारियों में जुट जाएगा। समय पर रिजल्ट घोषित कर दिसंबर में विवि से संबद्ध महाविद्यालयों और स्ववित्त पोषित बीएड कॉलेजों में प्रवेश परीक्षा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed