Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Five kilometers of road is full of potholes, villagers are suffering from dust

Tehri News: पांच किमी सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे, धूल से ग्रामीण बेहाल

Mon, 02 Nov 2026 05:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 02 Nov 2026 05:14 PM IST
विज्ञापन
Five kilometers of road is full of potholes, villagers are suffering from dust
विधायक के प्रस्ताव पर एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजेगा लोनिवि
विज्ञापन

कंडीसौड़ (टिहरी)। गुसाईं पट्टी के रैदूणी और बागी गांव को जोड़ने वाली पांच किमी सड़क 13 साल बाद भी डामरीकरण का इंतजार कर रही है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने से ग्रामीणों का सफर मुश्किल हो गया है। बरसात में गड्ढों में पानी भर जाता है और गर्मियों में वाहनों की आवाजाही से धूल के गुबार उड़ते हैं। इससे दोनों गांवों की 1200 से अधिक की आबादी को परेशानी उठानी पड़ रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2013 में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क का निर्माण किया गया था। सड़क बनने से गांवों को यातायात की सुविधा तो मिली, लेकिन 13 साल बीतने के बाद भी डामरीकरण नहीं हो पाया। सड़क की हालत इतनी खराब है कि जगह-जगह बने गड्ढों के बीच से आवाजाही करनी पड़ती है। बरसात में कीचड़ और गर्मियों में उड़ती धूल ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा देती है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य सुनील जुयाल ने बताया कि सड़क अब लोक निर्माण विभाग चंबा को हस्तांतरित हो चुकी है। दोनों गांवों के अधिकांश लोग नगदी फसलें उगाते हैं। उन्हें अपनी उपज सड़क मार्ग तक पहुंचाकर देहरादून और मसूरी की मंडियों में ले जानी पड़ती है। खराब सड़क के कारण किसानों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र पंचायत की बैठक में भी सड़क के डामरीकरण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया था लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान उर्मिला चौहान, बीडीसी सदस्य गोपाल सिंह चौहान का कहना है कि क्षेत्र के ग्रामीण लंबे समय से सड़क की मरम्मत और डामरीकरण की मांग कर रहे हैं। सड़क पर बने गड्ढों से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी होती है। गर्मियों में उड़ती धूल से आसपास के लोगों का रहना मुश्किल हो जाता है। बावजूद विभागीय अधिकारी समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।


रैदूणी-बागी सड़क के डामरीकरण के लिए विधायक की ओर से प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। प्रस्ताव के आधार पर एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा जाएगा।
-अमित रूसिया, सहायक अभियंता, लोनिवि चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed