फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Fire in the forest near Kandisaur

कंडीसौड़ के पास के जंगल में लगी आग

Tue, 06 Apr 2021 10:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
Fire in the forest near Kandisaur
ब्लॉक तहसील मुख्यालय के समीप चीड़ के जंगल में 24 घंटे से धू-धूकर जल रहे हैं। वन विभाग कई कोशिशों के बाद भी आग को काबू नहीं कर पाया। दूसरी ओर रामगांव और चंबा सुमन कॉलोनी के पास भी जंगल में आग लग गई। स्थानीय लोगों और वन कर्मियाें की कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझ पाई।
विज्ञापन

कंडीसौड़ के समीप चीड़ के जंगल में रात को नौ बजे आग लग गई थी। आग के चलते करीब एक किमी का एरिया आग में राख हो गया। वन कर्मी आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंच गए थे, लेकिन कई कोशिश के बाद भी आग नहीं बुझा पाए। डिप्टी रेंजर ज्ञान सिंह चौहान ने बताया कि लोग अपने खेतों में झाड़ियां काट कर जला देते हैं, जिसके चलते अधिकांश आग लगने की घटनाएं हो रही है। उन्होंने ग्रामीणों से खेतों के किनारे झाड़ियां न जलाने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed