फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Farmers will get more profit by doing natural farming

Tehri News: प्राकृतिक खेती करने से किसानों को होगा अधिक लाभ

Sun, 18 Dec 2022 09:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 09:41 PM IST
विज्ञापन
Farmers will get more profit by doing natural farming
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड औद्यानिकी और वानिकी विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्र रानीचौरी, उद्यान विभाग के शील बायोटेक लिमिटेड ने प्रशिक्षण आयोजित किया। प्रशिक्षण में किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिए वैज्ञानिक तरीके बताए। कहा कि प्राकृतिक खेती के उत्पाद स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं साथ ही इनका बाजार में दाम भी अधिक मिलता है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र रानीचौरी में आयोजित प्रशिक्षण में केवीके केंद्र के प्रभारी अधिकारी डा. आलोक येवले ने बताया कि मृदा को संरक्षित करने के लिए प्राकृतिक खेती की पद्धति को अपनाया जाना जरूरी है। मृदा वैज्ञानिक एवं कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डा. शिखा ने कम लागत में खेती करने, अपने आसपास मौजूद संसाधनों का प्रयोग करके खेती करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

बताया कि प्राकृतिक खेती के लिए किसानों को बाजार से खाद्य, उर्वरक, कीटनाशक रसायन लेने की जरूरत है। पादप सुरक्षा वैज्ञानिक डा. सचिन कुमार ने जंगली जानवरों से फसलों को बचाने, वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के उपाय भी बताए। इस मौके पर उदित जोशी, विनोद रमोला, बृजेश, विमल, दीवान सिंह, रमेश चौहान, लक्ष्मी देवी, मंजू देवी समेत नरेंद्रनगर ब्लॉक के 40 से अधिक किसान और वानिकी महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed