फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Farmers increase their economy by fishing

Tehri News: मत्स्य पालन कर अपनी आर्थिकी बढ़ाएं काश्तकार

Mon, 10 Jul 2023 05:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 05:41 PM IST
विज्ञापन
Farmers increase their economy by fishing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घनसाली(टिहरी)। राष्ट्रीय मत्स्य पालक दिवस पर ब्लॉक सभागार में विचार गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें भिलंगना ब्लॉक के 20 मत्स्य जीवी सहकारी समितियों से जुड़े लोगों ने प्रतिभाग किया। गोष्ठी में अधिक से अधिक लोगों से मत्स्य पालन कर स्वरोजगार स्थापित करने की अपील की गई।

सोमवार को घनसाली विधायक शक्तिलाल शाह और ब्लाक प्रमुख वसुमती घणाता ने गोष्ठी का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि मत्स्य पालन के क्षेत्र में भिलंंगना ब्लाक जिले में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। शीत जल में उत्पादित ट्राउड मछली की बड़े शहरों में काफी डिमांड है, इसका मूल्य भी सही मिल रहा है। क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों को मत्स्य पालन व्यवसाय के लिए आगे आना चाहिए। मत्स्य पालन विभाग की सहायक निदेशक गरिमा मिश्रा ने विभाग की ओर से मछली पालन के क्षेत्र में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में सबसे अधिक 20 मत्स्य जीवी सहकारी समितियां भिलंगना ब्लाक में है। इस मौके पर बीडीओ अर्जुन सिंह रावत, कनिष्ठ उप प्रमुख चंद्रमोहन नौटियाल, आनंद बिष्ट, रामकुमार कठैत, सहकारी बैंक के निदेशक जयवीर मिंया, सीएम नौटियाल, केदार बर्तवाल, सुरेंद्र रावत, देवीलाल शाह, अनिल रावत और अनूप नौटियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed