फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Family of those who died in the accident received 10 lakh compensation

दुर्घटना में मरने वालों के परिजनों को मिले 10 लाख मुआवजा

Mon, 09 Mar 2020 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Family of those who died in the accident received 10 lakh compensation
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने सरकार पर पर्यटक विकास को लेकर कोटी कालोनी में निर्मित संपत्तियों को निजी हाथों में सौंपने का आरोप लगाया है। उन्होंने सरकार से पहाड़ों में वाहन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने और दुर्घटनाओं में जान गवांने वाले परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उपाध्याय ने कहा कि कोटी कालोनी में निर्मित हट्स, होटल समेत करोड़ों की संपत्तियों को सरकार ने सस्ती दरों पर एक निजी कंपनी को सौंप दी है। वह कंपनी स्थानीय लोगों को भी इसमें रोजगार नहीं दे रही है। कहा कि खराब सड़कों के कारण पहाड़ों में लगातार वाहन दुर्घटनाएं हो रही है। सरकार को वाहन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने चाहिए। कहा कि दुर्घटनाओं में जान गवांने वाले परिजनों को मिलने वाले मुआवजा में भी भेदभाव किया जा रहा है। कहा कि मृतक परिजनों को कम से कम 10 लाख रुपये आर्थिक सहायता, दुर्घटना की जांच रिपोर्ट एक सप्ताह में आने समेत अन्य कदम उठाने चाहिए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राकेश राणा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष दर्शनी रावत, शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, मुशर्रफ अली, कुलदीप पंवार, लखवीर चौहान, किशोर मंद्रवाल, आशा रावत, ममता उनियाल, सतीश चमोली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed