फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Evening laced with notes of mother worship Katyayani

सुरों से सजी मां कात्यानी की संध्या पूजा

Fri, 07 Oct 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी Updated Fri, 07 Oct 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन

 टिहरी बांध दुर्गा पूजा समिति की ओर से नवरात्र पर आयोजित हरियाली एवं दुर्गा पूजा के छठवें दिन कात्यानी देवी के स्वरूप की पूजा कर भक्तों ने आशीर्वाद लिया। इस दौरान पांचवीं सांस्कृतिक संध्या को जहां गायिका सोनिया आनंद ने अपने सुरों से सजाया वहीं लोकप्रिय हास्य कलाकार घनानंद के चुटकुलों पर दर्शक हंसी से लोटपोट हुए।

विज्ञापन


शुक्रवार को टीएचडीसी इंडिया के निदेशक तकनीकी डीबी सिंह ने सपरिवार माता दुर्गा की मूर्ति का अनावरण करते हुए कहा कि दैवीय कार्यों में सभी को बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। इससे पूर्व गायिका सोनिया आनंद ने अफू तैं सजाई मां, हे रमिए, लोण भरी दोण सौंली सहित कई प्रस्तुतियों पर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


हास्य कलाकार घनानंद ने वर्तमान राजनैतिक हालात, सामाजिक कुरीतियों , पर्यावरण, गंगा संरक्षण आदि पर कटाक्ष किया। इस मौके पर जीएम स्टेज-एक मोहरमणी, एजीएम केपी सिंह, सी मिंज, जेएल नारंग, एसएस पंवार, संजीव आर, अतुल कपूर, मनवीर नेगी, यतवीर चौहान, गोवर्धन नौटियाल, मल्लिकार्जुन, महेश रमोला, रीता मणी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed