फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Pleaded with the administration for justice.

Tehri News: प्रशासन से लगाई न्याय दिलाने की गुहार

Sat, 29 Aug 2026 05:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 29 Aug 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
Pleaded with the administration for justice.
नई टिहरी। प्रतापनगर के देवल गांव निवासी केतन लाल हत्याकांड में कार्रवाई की मांग को लेकर परिजन और ग्रामीणों का धरना शनिवार को छठवें दिन भी कलेक्ट्रेट परिसर में जारी रहा। छह दिन बाद भी मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से परिजनों ने रोष जताया। उन्होंने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मृतक केतन लाल के पिता धनपाल लाल और भीम आर्मी के पदाधिकारियों समेत परिजन व ग्रामीण धरने पर बैठे। आंदोलनकारियों ने हत्याकांड में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी करने की मांग उठाई। पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने और सुरक्षा की दृष्टि से गांव से बाहर सुरक्षित स्थान पर पुनर्वासित करने की मांग की। हत्याकांड की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की मांग की। धरने पर सोना देवी, सूरज, मुकेश, विजेंद्र देवी, रुकमणि, आयुष, मोना लाल बैठे रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed