फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   NTIS Panyula emerged as the winner in the soft ball competition.

Tehri News: सॉफ्ट बाल प्रतियोगिता में एनटीआईएस पैन्यूला बना विजेता

Sat, 29 Aug 2026 05:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 29 Aug 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
NTIS Panyula emerged as the winner in the soft ball competition.
नई टिहरी। जिला क्रीड़ा विभाग की ओर से बौराड़ी स्टेडियम में दो दिवसीय सॉफ्ट बॉल की क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित की गई। बालक वर्ग में अंडर-19 आयु वर्ग में एनटीआईएस पैन्यूला विजेता बना।
विज्ञापन

व्यायाम शिक्षक चक्रधर प्रसाद भद्री ने बताया कि बौराड़ी स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय साॅफ्ट बाल प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में एनटीआईएस ने बौराड़ी को 10-8 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में भागीरथीपुरम ने पौड़ीखाल को 8- 6 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला एनटीआईएस और भागीरथीपुरम के बीच खेला गया। एनटीआईएस की टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए भागीरथीपुरम को 8-4 से हराकर सॉफ्ट बाल का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

भागीरथीपुरम को उप विजेता के खिताब से संतोष करना पड़ा। प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों को मेडल देकर पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में खेल समन्वयक यशपाल सिंह रावत, यजुवेंद्र सिंह चौहान, राकेश चंद, यशपाल, मनोज नेगी, श्रेया चौहान और आकाश आदि निर्णायकों की भूमि निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed