फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Students conveyed the message of "informed voters, empowered democracy."

Tehri News: छात्रों ने जागरूक मतदाता सशक्त लोकतंत्र का संदेश दिया

Sat, 29 Aug 2026 05:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 29 Aug 2026 05:36 PM IST
विज्ञापन
Students conveyed the message of "informed voters, empowered democracy."
नई टिहरी। राजकीय इंटर कॉलेज छापराधार में छात्र-छात्राओं ने स्वीप कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाता जागरुकता संदेश दिया। छात्रों ने दुगर्म मतदान केंद्र तक मतदान पार्टी पहुंचने से लेकर मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग करने की प्रक्रिया का जीवंत प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य गबर सिंह चौहान ने बताया कि छात्रों ने चुनावी प्रक्रिया का वास्तविक स्वरूप तैयार कर मतदान केंद्र से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाओं का प्रदर्शन किया। मतदाता द्वारा मतदान की गोपनीयता बनाए रखते हुए मतदान कर बाहर निकलने की प्रक्रिया प्रदर्शित की गई। प्रत्येक मतदाता का एक-एक वोट लोकतंत्र की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

नाटक में शिक्षक गौरव नकोटी, सावित्री डोभाल, रूद्रमणि डबराल ने सहयोग किया। छात्रों में मुख्य पीठासीन अधिकारी रोहित, मतदान अधिकारी प्रथम आयुष, मतदान अधिकारी द्वितीय राजपाल, बीएलओ सुहानी, सुरक्षा कर्मी आदित्य डबराल, ग्राम प्रधान अर्जुन डबराल, बुजुर्ग मतदाता हिमांशु थपलियाल, महिला मतदाता शिवानी, प्रियांशी, युवा मतदाता आयुष कोठारी रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed