{"_id":"6ad0cf45974b68369f09c2f5","slug":"era-buno-vakalevu-na-dauqito-me-ra-qaqa-ena-batabata-katakata-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-121848-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: कड़ाके की ठंड में खिलाड़ियों ने जीत के लिए खूब बहाया पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: कड़ाके की ठंड में खिलाड़ियों ने जीत के लिए खूब बहाया पसीना
Thu, 15 Oct 2026 06:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Thu, 15 Oct 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। कड़ाके की ठंड के बीच बौराड़ी स्टेडियम में आयोजित माध्यमिक शिक्षा विभाग की 24वीं जिला स्तरीय शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा दमखम लगाया। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में दौड़, चक्का फेंक, त्रिकूद और ऊंची कूद की स्पर्धाएं हुईं। विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को शिक्षा विभाग की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
मीडिया प्रभारी चक्रधर भद्री ने बताया कि अंडर-14 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में नरेंद्रनगर के राहुल यादव और जौनपुर के अंश गुसाईं क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में चंबा की आरुषी और गौनीखाल की निच्छी ने पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर बालिका वर्ग में गौनीखाल की निच्छी और थत्यूड़ की मनीषा अव्वल रही।
चक्का फेंक बालक वर्ग में भिलंगना के अनुज राणा और अमित, जबकि बालिका वर्ग में चंबा की आकांक्षा और साक्षी ने पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। 100 मीटर बालक वर्ग में कीर्तिनगर के आशीष और नरेंद्रनगर के करण, जबकि 200 मीटर में नरेंद्रनगर के करण और ऋषभ पहले और दूसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर बालिका वर्ग में थौलधार की प्रिया और आयाम कंडियाल ने बाजी मारी। 400 मीटर बालक वर्ग में लंबगांव के देवराज और घनसाली के कपिल पहले और दूसरे स्थान पर रहे। चक्का फेंक बालिका वर्ग में चंबा की सोनम और घनसाली की आकांक्षा, त्रिकूद बालक वर्ग में अजय राणा और सक्षम, बालिका वर्ग में अमीषा और सानिया तथा ऊंची कूद बालिका वर्ग में खुशी और रितिका ने क्रमश: पहला और दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
100 मीटर बालक वर्ग में चंबा के अनिल पंत और जाखणीधार के अखिलेश, बालिका वर्ग में चंबा की सौम्या और दीपा भारती पहले और दूसरे स्थान पर रही। 200 मीटर बालक वर्ग में चंबा के अनिल पंत और जाखणीधार के सुजल, जबकि बालिका वर्ग में चंबा की सोनिया और पायल ने बाजी मारी। 300 मीटर बालक वर्ग में कीर्तिनगर के लोकेंद्र और जौनपुर के मुकेश, जबकि बालिका वर्ग में कीर्तिनगर की दीपिका और राधिका पहले और दूसरे स्थान पर रही।
चक्का फेंक बालक वर्ग में रोबिन और आशीष मनवाल, बालिका वर्ग में तनीषा और सीमा ने पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। ऊंची कूद बालक वर्ग में नितिन और अमन रावत, त्रिकूद बालक वर्ग में प्रिंस नेगी और सौरभ, जबकि बालिका वर्ग में दिव्या और वैष्णवी क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर बीईओ तस्लीम कुरैशी, प्रधानाचार्य विजय सिंह कैंतुरा, अनूप भट्ट, यशपाल रावत, राकेश बधानी, मदन सेमवाल, सुरेंद्र बिष्ट, कमल नयन रतूड़ी, मनोज नेगी आदि मौजूद रहे।