{"_id":"6ad0c2424e3ec8e731059175","slug":"era-biubiu-na-lewenivanua-qase-mera-lako-vakalotu-mai-nainbagh-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-121845-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: नैनबाग से 28 वरिष्ठ नागरिक धार्मिक यात्रा पर रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: नैनबाग से 28 वरिष्ठ नागरिक धार्मिक यात्रा पर रवाना
Thu, 15 Oct 2026 05:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Thu, 15 Oct 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
नैनबाग (टिहरी)। दीनदयाल उपाध्याय मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत जौनपुर ब्लॉक के नैनबाग से 28 वरिष्ठ नागरिकों का दल पांच दिवसीय धार्मिक यात्रा पर गंगोलीहाट पिथौरागढ़ के लिए रवाना हुआ। जिला पंचायत सदस्य राम दयाल शाह, बीडीसी सदस्य नरेंद्र सिंह पंवार ने हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया।
जिला पर्यटन विकास अधिकारी सोबत सिंह राणा ने बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालु गंगोलीहाट और आसपास के विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे। श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम की बस की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष योजना के तहत अब तक जिले के 130 श्रद्धालुओं को बदरीनाथ, गंगोत्री, रीठा मीठा साहिब, जागेश्वर, कालीमठ और गंगोलीहाट सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा कराई जा चुकी है। संवाद