{"_id":"6581a52a4600984b830e566b","slug":"ending-contracting-system-in-cleaning-in-local-new-tehri-news-c-5-1-drn1031-310668-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: सफाई में ठेकेदारी व्यवस्था समाप्त की जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: सफाई में ठेकेदारी व्यवस्था समाप्त की जाए
विज्ञापन
Iकर्मियों ने किया प्रदर्शन, सीएस को भेजा ज्ञापन, एक जनवरी से हड़ताल की चेतावनीI
स्थानीय नगर निकायों में सफाई में ठेकेदारी व्यवस्था समाप्त करने, डॉ. ललित मोहन रयाल की कमेटी की सिफारिशों को लागू करने, पुरानी पेंशन बहाल करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ से जुड़े लोगों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। समस्याओं के निस्तारण के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। जल्द ही मांगों का निराकरण नहीं होने पर एक जनवरी से हड़ताल की चेतावनी दी गई।
मंगलवार को नगर पालिका के सफाई कर्मियों ने संघ के राष्ट्रीय महामंत्री विशाल बिरला के नेतृत्व में बौराड़ी से कलेक्ट्रेट तक रैली निकालकर प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट पहुंचकर उन्होंने एसडीएम संदीप कुमार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। कहा कि सफाई कर्मी 365 दिन कार्य करते हैं। उनके लिए कोई उपार्जित अवकाश नहीं होता है। वीआईपी कार्यक्रमों में दिनभर कार्य करते हैं। राष्ट्रीय दिवसों पर भी उन्हें अवकाश नहीं दिया जाता है।
चेतावनी दी कि एक जनवरी से पहले डॉ. रयाल कमेटी की सिफारिशों को यदि सरकार लागू नहीं करती है तो प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू करेंगे। इस मौके पर सुनील कुमार, जयप्रकाश, संदीप कुमार, राजेंद्र कठारिया, विशंभर कुमार, अंकित कुमार, रोहित कुमार, राकेश लवली, गबर सिंह, सुनीता, अनीता, रूपा मौजूद रहे।