फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Employees adamant on the demand of making service manual

Tehri News: सेवा नियमावली बनाने की मांग पर अड़े कर्मचारी

Thu, 21 Dec 2023 04:04 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 04:04 PM IST
विज्ञापन
Employees adamant on the demand of making service manual
फील्ड कर्मियों ने लगाया मांगों को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप
विज्ञापन

नई टिहरी। पेयजल निगम के नियमित फील्ड कर्मचारियों ने वेतनमान उच्चीकृत करने, सेवा नियमावली बनाने, लोनिवि कर्मचारियों की भांति फील्ड भत्ता देने समेत लंबित छह सूत्री मांग पत्र सीएम को भेजा। कहा कि वर्षों से कर्मी अपनी न्यायोचित मांगों के निराकरण को लेकर संघर्षरत है लेकिन सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है।

बृहस्पतिवार को जल निगम जल संस्थान मजदूर यूनियन ने जिला सचिव दीपक चमोली और पूर्व प्रांतीय संयुक्त सचिव चिंतामणि थपलियाल के नेतृत्व में कर्मियों ने डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। उन्होंने ज्ञापन में वेतनमान उच्चीकरण, फील्ड कर्मचारियों की सेवा नियमावली बनाने से संबंधित पत्रावली निगम के एमडी ने शासन को भेजी थी लेकिन लंबे समय बाद भी इस संबंध में शासनादेश जारी नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही लोनिवि के भांति जल निगम के कर्मियों को भी फील्ड भत्ता देने, एनपीएस से आच्छादित कर्मियों को ग्रेज्युटी, नकदीकरण का लाभ देने, तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों को कनिष्ठ सहायक के रिक्त पदों पर पदोन्नति देने आदि की मांग की लेकिन सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है। जल्द समस्याओं का निराकरण न होने पर कर्मियों को बेमियादी हड़ताल के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed