फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Emphasis on preventing female feticide

कन्या भ्रूण हत्या रोकने पर दिया जोर

Sun, 03 Jul 2016 09:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी Updated Sun, 03 Jul 2016 09:47 PM IST
विज्ञापन

राड्स स्वयंसेवी संस्था की ओर से आयोजित कार्यशाला में कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए सामूहिक प्रयास और जन जागरूकता पर जोर दिया गया। राड्स संस्था की ओर से कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए मीडिया कर्मियों की विशेष कार्यशाला आयोजित की गई।

विज्ञापन


संस्था के अध्यक्ष सुशील बहुगुणा ने समाज में कन्या भ्रूण हत्या की बढ़ती कुरीति से लिंगानुपात पर पड़ रहे दुष्प्रभाव पर गंभीर चिंता जताई। कहा कि लोगों को मानसिक स्तर को बढ़ाने और बेटा-बेटी में भेद की सोच को त्यागना होगा।
विज्ञापन


प्रेस क्लब अध्यक्ष जय प्रकाश पांडेय ने कहा कि जिले में आठ अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित हो रहे हैं, जिनमें सोनोग्राफी की जाती है। महासचिव मुकेश रतूड़ी ने कहा कि बेटियां भी कुल का नाम रोशन कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेमवती नंदन भट्ट ने गढ़वाली कविता डेवलमेंट 2020 मां के माध्यम से पहाड़ में बढ़ते शराब के प्रचलन और सामाजिक, राजनैतिक हालातों पर कटाक्ष किया। कार्यशाला में कुंभीबाला भट्ट, अनुराग उनियाल, विजय दास, मधुसूदन बहुगुणा, रविंद्र थलवाल, रोशन थपलियाल, संदीप बेलवाल, सौरभ सिंह, सूर्य प्रकाश रमोला आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed