फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   electricity problem in three blocks of Tehri and 72 villages in Uttarkashi

टिहरी के तीन ब्लॉकों व उत्तरकाशी के 72 गांवों में बत्ती गुल

Mon, 13 Jan 2020 09:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
electricity problem in three blocks of Tehri and 72 villages in Uttarkashi
बर्फबारी के कारण क्षतिग्रस्त विद्युत लाइनों की मरम्मत करने में ऊर्जा निगम के पसीने छूट रहे हैं। नगर क्षेत्र के आसपास गांवों की बिजली तो बहाल कर दी गई है, लेकिन दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में पांचवें दिन भी अंधेरा पसरा हुआ है। उधर, उत्तरकाशी जिले के करीब 72 गांवों में गत एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति ठप है। वहीं, चमोली जिले के तीन गांवों में भी बत्ती गुल है। उधर, रुद्रप्रयाग के तोषी, त्रियुगीनारायण गांव सहित दस तोकों में एक सप्ताह बाद भी बिजली बहाल नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य संजू देवी रांगड़, रेखा असवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य संगीता देवी, प्रधान चंद्रशेखर पैन्यूली, गौरी लाल और सुरेश रावत ने बताया कि प्रतापनगर ब्लाक में भदूरा पट्टी के सौड़, लिखवारगांव, आबकी, तिनवालगांव, पोखरी, गल्याखेत सहित उपली रमोली, रौणद रमोली, ओण पट्टी के कई गांवों आठ जनवरी से विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। जिससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भिलंगना में भी हिंदाव पट्टी के दर्जनों गांवों की बिजली गुल है। चंबा ब्लाक के रानीचौरी, जगधार, डारगी, सेमल्टा, साबली, सारज्यूला पट्टी के बुड़ोगी, पांगरखाल, ज्ञानसू, नकोट, छाती और जौनपुर ब्लाक के खेड़ा, पापरा, भुंवासारी, बंगसील, मोलधार, ओतण, डिगोन, क्यारी, रौतुकीबेली, अलमस, भवान, थापला, सुरीधार, अग्याना, लंगड़ासू, स्याल्सी, थान, फिडोगी, भाल, मरड़, आगली, साबली, मैंड, बैट, मथलाऊं और बांडासारी आदि गांवों में भी सोमवार तक विद्युत आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई है। ईई राकेश कुमार का कहना है कि बर्फबारी के कारण विद्युत लाइनों को काफी नुकसान पहुंचा है। कर्मचारी क्षतिग्रस्त विद्युत लाइनों की मरम्मत करने में जुटे हुए हैं। उधर, उत्तरकाशी जिले डुंडा-धौंतरी क्षेत्र के 29, मोरी के 19, भटवाड़ी के 18, पुरोला के 4, नौगांव के दो गांवों सहित कुल 72 गांवों में विद्युत आपूर्ति बीते एक हफ्ते से ठप पड़ी है। आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि संबंधित विभागों द्वारा व्यवस्थाओं को सुचारू करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उधर जोशीमठ ब्लॉक के डुमक-कलगोट और बैनाकुली व दशोली ब्लॉक के ईराणी और धारकुमाला में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। इन गांवों की बिजली बहाली के लिए ऊर्जा निगम के कर्मचारी लगातार काम कर रहे हैं, लेकिन बर्फबारी के बीच काम करने में कर्मचारियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed