फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Eight thousand migrants arrived, 102 for sample

आठ हजार प्रवासी पहुंचे, सैंपल लिए 102

Wed, 20 May 2020 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Eight thousand migrants arrived, 102 for sample
कोरोन संक्रमण काल और लॉकडाउन में टिहरी जिले में सबसे अधिक प्रवासी गांव लौटे है, लेकिन सैंपलिंग के मामले में टिहरी जिला पीछे चल रहा है। सैंपलिंग कम होने से कोरोना संक्रमण की वास्तविक स्थिति का पता नहीं चल पा रहा है। हालांकि जिले में कोरोना संक्रमण का पहला पॉजिटिव केस मिलने के बाद जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने 40 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार 22 मार्च के बाद आठ चेक पोस्टों पर 96 हजार 124 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। पांच मई से बुधवार तक जिले में 8 हजार 318 प्रवासी पहुंचे हैं। बुधवार तक जिले में सिर्फ 102 सैंपलिंग ही हो पाई है। बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा, अधिवक्ता जय प्रकाश पांडेय का कहना है कि जिले में सबसे ज्यादा प्रवासी अपने गांवों को लौट रहे हैं, लेकिन जिला और तहसील प्रशासन उनकी सैंपलिंग करने में कोताही बरत रहा है। सीएमओ डा. मीनू रावत का कहना है कि कोरोना संक्रमण के लक्षण के आधार पर ही सैंपल लिए जाते हैं। जिले में अब तक 102 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं, जिले में अब तक 102 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

टिहरी में 668 प्रवासी पहुंचे गांव
नई टिहरी। देश के विभिन्न राज्यों से बुधवार को टिहरी जिले में 668 प्रवासी अपने गांव लौटे है। थर्मल स्क्रीनिंग और स्वास्थ्य परीक्षण के सभी प्रवासियों को वाहनों से उनके गांव तक छोड़ा, जहां उन्हें पंचायत भवन और स्कूल-कॉलेजों में 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया गया। सबसे अधिक 348 प्रवासी घनसाली तहसील क्षेत्र के गांवों में पहुंचे हैं। प्रतापनगर 65, कीर्तिनगर 41, देवप्रयाग 32, टिहरी 66, धनोल्टी 23, कंडीसौड़ और जाखणीधार में 21-21, गजा 26 और नरेंद्रनगर क्षेत्र में 25 प्रवासी पहुंचे है। डीएम डा. बी षणमुगम ने बताया कि 102 लोगों के सैंपल लिए गए है, 58 सैंपलों की जांच रिपोर्ट में एक पॉजिटिव व 57 नेगेटिव आई है। 44 सैंपल की रिपोर्ट अभी आनी शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र, राजस्थान और हिमाचल से 68 प्रवासी पहुंचे
कोटद्वार। उत्तराखंड सरकार की ओर से प्रवासियों को उनके घर तक पहुंचाने का कार्य जारी है। बुधवार को महाराष्ट्र, राजस्थान, हिमाचल और देहरादून के 68 लोगों को हरिद्वार और देहरादून से रोडवेज की बसों के माध्यम से कोटद्वार लाया गया। बुधवार सुबह पुणे महाराष्ट्र से 36 प्रवासी निजी बस बुक करके कोटद्वार पहुंचे। राजस्थान के विभिन्न शहरों से रेल से हरिद्वार पहुंचे सात प्रवासियों, हिमाचल और देहरादून के 25 प्रवासियों को उत्तराखंड डिपो की बस से कोटद्वार लाया गया। कोटद्वार के ग्रस्टनगंज स्थित दशहरा मैदान में बस से पहुंचे सभी 68 प्रवासियों की स्वास्थ्य कर्मियों ने थर्मल स्क्रीनिंग की और उनकी ट्रेवल हिस्ट्री जानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed