फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Eight roads of Thauldhar await asphalt

थौलधार की आठ सड़कों को डामर का इंतजार

Thu, 12 Mar 2020 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Eight roads of Thauldhar await asphalt
थौलधार ब्लाक में वर्षों पहले काटी गई आठ सड़कों पर लोगों को भगवान भरोसे सफर करना पड़ रहा है। सड़कों का सुधारीकरण और डामरीकरण नहीं होने से वाहन संचालन के लिए एआरटीओ की एनओसी भी नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

थौलधार ब्लाक में उनियालगांव-नागराजाधार पांच किमी, भंडार्की-गैर 14 किमी, लालुरी-घियाकोटी पांच किमी, मैंडखाल-साबली चार किमी, स्यांसू-रतवाड़ी आठ किमी, बागबाटा-कांडीखाल नौ किमी, ज्वारना-बंग्याल सात किमी और रमोलगांव-सैनसारी सात किमी सड़क की कटिंग तीन से छह साल पहले की गई थी। सड़कों का सुधारीकरण और डामरीकरण होने के बाद ही एआरटीओ सड़क का निरीक्षण करने के बाद यातायात संचालन के लिए एनओसी जारी करते हैं, लेकिन वर्षों से सड़क का इंतजार कर रहे लोग पहले चरण की कटिंग होते ही वाहनों का आवागमन शुरू कर देते हैं। हालांकि विभाग की ओर से अधूरी सड़कों पर यातायात संचालन नहीं करने का चेतावनी बोर्ड भी लगाया जाता है, लेकिन इस चेतावनी को दरकिनार कर हर दिन दर्जनों वाहनों का आवागमन हो रहा है। ऐसी स्थिति में कोई दुर्घटना होने पर उसकी भरपाई करना आसान नहीं है। पीएमजीसवाई के अपर सहायक अभियंता सुमित सैनी और लोनिवि के अवर अभियंता अमित गौड़ ने कहा कि बजट देर से मिलने के कारण सड़कों का डामरीकरण जल्द नहीं कर पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed