फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Eid celebrated with simplicity at home

सादगी से घरों में ही मनाई गई ईद

Wed, 21 Jul 2021 07:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
Eid celebrated with simplicity at home
कोरोना संक्रमण के कारण मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बकरीद का त्योहार सादगी से मनाया और अल्लाह से मुल्क के अमन-चैन की दुआ मांगी। कोरोना संक्रमण को देखते हुए अधिकांश लोगों ने घरों में ही नमाज अदा की और एक-दूसरे को बकरीद की मुबारकबाद दी। इसके बाद घरों में कुर्बानी दी गई। जामा मस्जिद के शाही इमाम मुफ्ती जुबेर काशमी, पूर्व सदर मुशर्रफ अली ने महामारी के खात्मे के लिए दुआ करते हुए कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील की। इस मौके पर जामा मस्जिद के सदर रोशन बेग, सचिव महमूद हसन, उपाध्यक्ष शकील अहमद, सहसचिव मोहम्मद परवेज, कोषाध्यक्ष साबिर बेग, नफीस खान, फरीद खान, अबरार अहमद और मुर्तजा बेग मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्यालय पौड़ी में कोविड मानकों का पालन करते हुए बकरीद का पर्व मनाया गया। जामा मस्जिद कमेटी लोअर बाजार के अध्यक्ष इनायत हुसैन ने बताया कि जामा मस्जिद में इमाम मो. तारिक और मदिना मस्जिद में इमाम कारी जुबैर ने नमाजियों को नमाज अदा कराई। कांग्रेस के जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राहत हुसैन ने सभी को ईद पर्व की बधाइयां दीं। इस मौके पर जामा मस्जिद कमेटी के सचिव अख्तर कुरैशी और कोषाध्यक्ष नफीश हुसैन फारूकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

श्रीनगर में भी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने घरों में ही नमाज अदा की। साथ ही एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।
वहीं चमोली जिले में भी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया। अधिकांश लोगों ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए अपने-अपने घरों में ईद की नमाज पढ़ी। गोपेश्वर के पोस्ट ऑफिस के समीप फाजिद फरमान और पुलिस लाइन के पास हाफिज और मजहीर ने नमाज अदा की। इस मौके पर सहबाज अहमद, सादाब अहमद, आदिल अमीन, मेरक सदीक, मोहम्मद हुमाम, मोहम्मद एहतेसम, मोहम्मद हसीन, अब्दुल खालिक, तहसीन अहमद, फिरोज खान, नुरुद्दीन खान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed