{"_id":"5e515bfe8ebc3ef3ad73d6da","slug":"efforts-are-being-made-to-provide-better-health-facilities-in-the-state-cm-new-tehri-news-drn337027340","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने हो रहे प्रयास : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने हो रहे प्रयास : सीएम
विज्ञापन
श्री ओणेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित महाशिवरात्रि मेले का समापन पर पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि तीर्थाटन से प्रदेश में रोजगार के नए अवसर पैदा किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए डाक्टर से लेकर प्रत्येक जिला अस्पताल को आईसीयू यूनिट बनाई जा रही है। उन्होंने ओणेश्वर महादेव मंदिर का सौंदर्यीकरण, लंबगांव नगर पंचायत में पार्किंग निर्माण, सौड़खांड केंद्रीय विद्यालय, मदननेगी-खोला मार्ग का सुधारीकरण करने की घोषणा की।
शनिवार को प्रतापनगर ब्लाक के ओणेश्वर महादेव मंदिर देवल में पहुंचे सीएम का 11 जोड़ी ढोल और कलश के साथ स्वागत किया गया। सीएम रावत ने ओणेश्वर महादेव मंदिर का दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद जनता को संबोधित करते हुए सीएम रावत ने कहा कि टिहरी बांध के कारण सबसे ज्यादा दिक्कतें प्रतापनगर के लोगों को झेलने पड़ी है। इसलिए सरकार ने एकमुश्त 80 करोड़ निर्गत कर पुल बनाने के कार्य में गति लाई है। सरकार ने 2022 तक हर गांव में सड़क पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। साथ ही 300 पुल इस तिथि तक बनाए जाने के सापेक्ष 130 पुल बनकर तैयार हो गए हैं।
सीएम ने कहा कि प्रदेश में चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है। ऐसे में सभी को यात्रा के लिए तैयार रहना चाहिए। चारधाम को सुगम बनाने के लिए ऑल वेदर रोड निर्माणाधीन है। 140 नई एंबुलेंस 108 सेवा के लिए सरकार ने लगाई है। 2022 तक प्रत्येक डिग्री कॉलेज का भवन बनाया जाएगा। 14वें वित्त आयोग ने उत्तराखंड के साथ नाइंसाफी की थी। वर्तमान वित्त आयोग से प्रदेश को हर साल पांच हजार करोड़ मिलेंगे। उन्होंने मंदिर में बने सेवा-टीएचडीसी की ओर से निर्मित सामुदायिक शेड का लोकार्पण किया। क्षेत्रीय विधायक विजय पंवार ने सीएम को क्षेत्र की समस्याएं बताई।
विज्ञापन
इस मौके पर उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डा. धन सिंह रावत, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य डा. स्वराज विद्वान, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूडी, ब्लाक प्रमुख प्रदीप रमोला, रोशनलाल सेमवाल, जाखणीधार प्रमुख सुनीता देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष हर्षमणि सेमवाल, त्रिलोक रावत, जयेंद्र सेमवाल, जिपं सदस्य प्रमिला उनियाल, मंदिर समिति के अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद भट्ट, संजू देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष भरोसी देवी, सरोप सिंह पंवार, मुरारी लाल खंडवाल, बरफ चंद रमोला, नरेश नेगी, प्रेमदत्त जुयाल, चंद्रशेखर पैन्यूली, परमवीर पंवार, भान सिंह नेगी, बृजेश भट्ट, देवी सिंह पंवार, सब्बल सिंह राणा, राकेश थलवाल, सतपाल कलूड़ा, बसंत सिंह, सुरेश आर्य, साब सिंह कुमाईं आदि मौजूद थे।
शिव तांडव ने मोहा सबका मन
लंबगांव (टिहरी)। ओणेश्वर महादेव में आयोजित दो दिवसीय मेले में विभिन्न स्कूलों और स्थानीय लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। छात्राओं ने शिव तांडव कर सबका मन मोहा। लोक गायक पदम गुसाईं, रवि गुसाईं, गिरीश चौरियाटा, धनराज, राकेश लाल शाह, चंद्रमोहन आर्य, सोहन गरवाण ने भी प्रस्तुति दी। राकेश लाल शाह ने ‘जय ओणेश्वर महादेव’ भजन गाया।
विभागों ने लगाए योजनाओं की स्टॉल
लंबगांव (टिहरी)। ओणेश्वर मेले में विभिन्न विभागों के स्टॉल भी लगाए गए थे। सेवा-टीएचडीसी ने रिंगाल से निर्मित विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। समाज कल्याण अधिकारी अविनाश भदौरिया, सेवा-टीएचडीसी के वरिष्ठ प्रबंधक एके वर्मा, शक्ति चमोली, यतवीर चौहान, डीईओ एसएस बिष्ट ने योजनाओं की जानकारी दी। वहीं, मेले के समापन पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ओणेश्वर महादेव की दर्शन किए और मेले में खूब खरीदारी की।