फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   effigy burnt on shifting construction block loniv

निर्माण खंड लोनिवि शिफ्ट करने पर पुतला फूंका

Sun, 08 Aug 2021 09:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 09:36 PM IST
विज्ञापन
effigy burnt on shifting construction block loniv
जिला मुख्यालय नई टिहरी से निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग बदरीनाथ शिफ्ट करने और फिकवाल समुदाय को केंद्रीय ओबीसी सूची में शामिल न करने से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ता रविवार को जखवाल में पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी के नेतृत्व में एकत्रित हुए और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग के पास डोबरा-चांठी, पीपलडाली, स्यांयू और घोंटी पुल देखरेख की जिम्मेदारी है लेकिन सरकार ने उक्त विभाग को टिहरी से बदरीनाथ शिफ्ट कर दिया है। वहीं प्रदेश और केंद्र सरकार ने फिकवाल समुदाय को केंद्रीय ओबीसी की सूची में शामिल नहीं किया। पुतला फूंकने वालों में पार्टी के प्रदेश महामंत्री नरेंद्र राणा, मुरारी लाल खंडवाल, धूम सिंह रांगड़, धीरेंद्र महर, अब्बल सिंह थलवाल, रोशन नौटियाल, पृथ्वी रमोला, मनीष कुकरेती, विजयपाल सिंह, रमेश लाल, होशियार सिंह, राकेश थलवाल, मदन मिश्रवाण, मदन सजवाण, जयप्रकाश पंवार, दिनेश डिमरी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed