{"_id":"676ffb80dedec11984025439","slug":"ees-reply-summoned-for-being-absent-in-the-meeting-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-110359-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: बैठक में अनुपस्थित रहने पर ईई का जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: बैठक में अनुपस्थित रहने पर ईई का जवाब तलब
Sat, 28 Dec 2024 06:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sat, 28 Dec 2024 06:52 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने दिए जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
नई टिहरी। जल जीवन और स्वच्छता मिशन की बैठक में डीएम मयूर दीक्षित ने जल जीवन मिशन, स्वजल, स्प्रिंग एंड रिवर रिज्यूविनेशन अथॉरिटी (सारा) ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना के कार्यों की समीक्षा कर प्रगति रिपोर्ट तलब की। बैठक में अनुपस्थित रहने पर घनसाली जल संस्थान के अधिशासी अभियंता का स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
शनिवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम ने जल जीवन मिशन सहित कई विभागीय योजनाओं की जानकारी हासिल की। उन्होंने अपेक्षाकृत कम प्रगति वाली योजनाओं के कार्य में तेजी लाने और जल जीवन मिशन के कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि जो अधिकारी-कर्मचारी काम नहीं करता है, उसके खिलाफ कार्रवाई करें।
बैठक में स्वजल द्वारा बनाए जा रहे शौचालयों की प्रगति और रेलवे परियोजना के तहत पेयजल विभागों को दी गई धनराशि के सापेक्ष किए गए कार्यों की जानकारी भी ली। पीडी डीआरडीओ को सामुदायिक शौचालयों का निरीक्षण करने, एसई जल संस्थान को रेलवे परियोजना के तहत कराए गए कार्यों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
टिहरी वन प्रभाग की एसडीओ को वन विभाग की ओर से किए जा रहे जल संरक्षण कार्यों की सूची उपलब्ध कराने और पेयजल से संबंधित विभागों को डीपीआर उपलब्ध कराने को कहा गया। बैठक में सीडीओ डाॅ. अभिषेक त्रिपाठी, पीडी पीएस चौहान, एसई जल निगम संदीप कश्यप, प्रोजेक्ट मैनेजर हंस फाउंडेशन पुरुषोत्तम थपलियाल, डीपीआरओ एमएम खान, ईई प्रशांत भारद्वाज, नरेश पाल, केएन सेमवाल, प्रवीण शाह, यतेंद्र पुंडीर आदि मौजूद थे।