फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Education minister's effigy burnt due to absence of teachers

शिक्षकों की तैनाती न होने पर फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला

Thu, 12 Dec 2019 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
Education minister's effigy burnt due to absence of teachers
धोपड़धार इंटर कॉलेज में शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर अभिभावकों का आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। शिक्षकों की तैनाती न होने पर बृहस्पतिवार को अभिभावकों ने धोपड़धार बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंककर विरोध दर्ज किया। मांग के समर्थन में उन्होंने शुक्रवार को (आज) बीईओ कार्यालय और घनसाली बाजार में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

धोपड़धार इंटर कॉलेज में शिक्षकों की तैनाती करने की मांग को लेकर अभिभावक 17 दिनों से आंदोलनरत हैं। बृहस्पतिवार को अभिभावकों ने धोपड़धार बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि दस वर्षों से इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य सहित, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान विषय में प्रवक्ताओं के पद रिक्त चल रहे हैं, जिस कारण पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। विद्यालय में 520 छात्र-छात्राएं अध्ययनत हैं, लेकिन शिक्षकों के अभाव में पढ़ाई नहीं हो पा रही है। इस मौके पर नित्यानंद कोठियाल, भगवान सिंह, मदन सिंह राणा, रघुवीर लाल, विजय भंडारी, दिनेश प्रसाद, शशि भंडारी, मानसी देवी, सरोजनी देवी, अनूप राणा, प्रभा देवी, कमल सिंह, उदय सिंह व इलियास अहमद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed