{"_id":"61fd2c82c05a866629533a35","slug":"during-the-voting-also-follow-the-kovid-rules-new-tehri-news-drn4032426186","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान के दौरान कोविड नियमों का भी करवाएं पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान के दौरान कोविड नियमों का भी करवाएं पालन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव को लेकर आयोजित द्वितीय चरण के सैद्धांतिक और व्यवहारिक प्रशिक्षण में कर्मियों को मतदान संपन्न करवाने की जानकारी दी। प्रशिक्षण के पहले दिन घनसाली विधानसभा क्षेत्र के 195 पोलिंग पार्टियों के 780 कार्मिक मौजूद रहे, जिन्हें मास्टर ट्रेनरों ने मतदान करवाने को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी।
पालिका सभागार बौराड़ी में आयोजित प्रतिक्षण का जिला निर्वाचन अधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने शुभारंभ करते हुए पोलिंग पार्टियों की रवानगी से लेकर मतदान संपन्न कराने तक कि जिम्मेदारियों, बारीकियों से रूबरू कराया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में लगा हर कर्मचारी अपने दायित्वों का शतप्रतिशत निर्वहन करे। मास्टर ट्रेनर सतीश चंद नौटियाल, डा. संजीव नेगी, दीपक रतूड़ी ने कार्मियों को वीवीपैट, ईवीएम की व्यवहारिक जानकारी, मतदान के दौरान बरती जानी वाली सावधानी समेत कोविड के नियमों का पालन का प्रशिक्षण दिया। बताया कि 9 फरवरी तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में कुल 1161 पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। जिसमे कुल 4644 मतदान कार्मिक शामिल होंगे। इस मौके पर डीडीओ सुनील कुमार, आरओ केएन गोस्वामी, डीएस भंडारी, सुशील तिवारी आदि मौजूद थे।