फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Drinking water scarcity in the village made containment

कंटेनमेंट बनाए गए गांव में पेयजल किल्लत

Tue, 18 May 2021 06:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 06:40 PM IST
विज्ञापन
Drinking water scarcity in the village made containment
धनोल्टी के विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने कंटेनमेंट जोन बनाए गए गांवों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

मिस्त्रीयाणा गांव के लोगों ने विधायक को बताया कि गांव में पेयजल का भारी संकट बना हुआ है। जल संस्थान के जेई व अन्य कर्मचारियों को फोन करते आ रहे हैं, लेकिन कर्मचारी फोन रिसीव नहीं कर रहे हैं। घोन के प्रधान मुकेश और बनाली की क्षेत्र पंचायत सदस्य ललिता ने बताया कि कंटेनमेंट गांव में ऐसे कई परिवार हैं, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। विधायक प्रीतम ने कहा कि जल संस्थान को गांवों में जलापूर्ति सुचारु करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की सूची उन्हें दें।

दूसरी ओर कंटेनमेंट बनाए गए गांवों का भ्रमण करने गई तहसीलदार शिप्रा वर्मा को क्षेत्र के बुद्धि सिंह बिष्ट ने क्षेत्र के कमजोर वर्ग के लोगों की समस्या बताई। इस पर तहसीलदार ने राजस्व उप निरीक्षक को आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों की सूची तैयार कर उन्हें राशन किट देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed