{"_id":"5fecb5728ebc3e3b6d3f8cfa","slug":"dobra-chandhi-bridge-will-be-seen-on-the-silver-screen-in-the-new-year-new-tehri-news-drn3662231182","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल में रुपहले पर्दे पर नजर आएगा डोबरा-चांठी पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल में रुपहले पर्दे पर नजर आएगा डोबरा-चांठी पुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिहरी बांध की झील और डोबरा-चांठी मोटरेबल सस्पेंशन पुल सहित आसपास के इलाकों के दीदार एक बार फिर रुपहले पर्दे पर हो सकेंगे। सुमित मोशन पिक्चर्स मुंबई नए साल एक जनवरी से अपने म्यूजिक एलबम के एक गीत ‘कोका लगडा मौका’ की शूटिंग शुरू करेगा।
सुमित मोशन पिक्सर्च के अरुण बी कुमार गौतम ने डीएम टिहरी को पत्र भेजकर टिहरी झील और डोबरा-चांठी पुल पर अपने एलबम के गीत की शूटिंग करने की अनुमति मांगी है। टिहरी झील बोट यूनियन के अध्यक्ष लखवीर चौहान ने बताया कि पत्र पर डीएम ने कोविड प्रोटोकॉल के तहत अनुमति जारी की है। कोविड-19 के कारण अभी तक फिल्मों की शूटिंग में दिक्कतें आ रही हैं। बावजूद सुमित मोशन पिक्चर्स ने मास्क, शारीरिक दूरी, थर्मल स्क्रीनिंग सहित सरकार की ओर से जारी नियमों के अधीन एक जनवरी से एलबम की शूटिंग शुरू करने का निर्णय लिया है। बताया गया कि एलबम की शूटिंग टिहरी झील, डोबरा-चांठी पुल और झील पर बने टापू के आसपास की जाएगी। उन्होंने बताया कि शूटिंग 10 लोग शामिल रहेंगे। बोट यूनियन के अध्यक्ष ने कहा कि टिहरी झील को वैश्विक स्तर पर प्रमोशन करने के लिए यह बड़ा मौका है।