फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Do strict monitoring of national sports activities, ban on holidays: DM

रष्ट्रीय खेल कार्यों की करें सख्त मॉनिटरिंग, अवकाश पर रोक : डीएम

Thu, 16 Jan 2025 04:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 16 Jan 2025 04:53 PM IST
विज्ञापन
Do strict monitoring of national sports activities, ban on holidays: DM
नई टिहरी। गणतंत्र दिवस समारोह और राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों को लेकर डीएम मयूर दीक्षित ने विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। राष्ट्रीय खेलों को देखते हुए डीएम ने संबंधित विभागों को नोडल अधिकारी नामित करने और लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि 15 फरवरी तक सभी विभाग अपने कर्मचारियों को कार्य बांटकर मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। इस अवधि में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को अवकाश न दिया जाए।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि बताया कि 26 जनवरी को सुबह 9.30 बजे जनपद के सभी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में विभागाध्यक्ष ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद पूर्वाह्न 11.30 बजे प्रताप इंटर कॉलेज मैदान बौराड़ी में सामूहिक ध्वजारोहण आयोजित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर 25 और 26 जनवरी को शाम 6 से रात 11 बजे तक सभी सरकारी कार्यालयों को एलईडी बल्बों से रोशन किया जाए। डीएम ने अधिकारियों को स्वच्छ भारत अभियान के तहत अपने-अपने कार्यालयों की सफाई सुनिश्चित करने और अनुपयोगी सामान की नीलामी करने के निर्देश दिए। गणतंत्र दिवस समारोह की व्यवस्थाओं को लेकर परेड, झांकियों का चयन, खेल प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों को समय पर पूरा करने को कहा। संबंधित एसडीएम को अपने क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को उनके घर जाकर सम्मानित करने को कहा। बैठक में सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, एडीएम एके पांडेय, सीएमओ डॉ. श्याम विजय, डीडीओ मोहम्मद असलम, सीओ सदर औसीन जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed