फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   disaster-Kedarnath route Gnsali

दुर्घटना को न्योता दे रहा घनसाली-केदारनाथ मार्

Wed, 27 Apr 2016 09:07 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, घनसाली (टिहरी)
ब्यूरो/ अमर उजाला, घनसाली (टिहरी) Updated Wed, 27 Apr 2016 09:07 PM IST
विज्ञापन
घनसाली-केदारनाथ मोटर मार्ग पर जगह -जगह मलबा और पत्थर पड़े होने से सड़क संकरी हो रखी है, जिससे मोटर मार्ग पर वाहनों का चलना मुश्किल हो गया है। एडीबी और प्रशासन इस और ध्यान देने को तैयार नहीं है। इन दिनों प्रशासन चार धाम यात्रा मार्गों को चाक चौबंद करने के दावे कर रहा है, लेकिन केदारनाथ मार्ग की दशा जस की तस बनी है।
विज्ञापन


चार धाम यात्रा को जोड़ने वाला घनसाली-केदारनाथ मोटर मार्ग 29 किमी चिरबटिया तक के डामरीकरण और सुधारीकरण का कार्य तीन वर्षों से एडीबी के पास है, लेकिन विभाग अभी तक मोटर मार्ग का कार्य पूरा नहीं कर पाया है। मार्ग की मरम्मत के दौरान सड़क किनारे से निकाले गए पत्थर और मिट्टी को विभाग तीन साल से नहीं हटा पाया है, जिससे यात्रा मार्ग संकरा बना हुआ है। मोटर मार्ग के बैंडों पर अधिक खतरा होने के कारण कई बार वाहनों के पास देने की स्थिति में टक्कर की अधिक संभावनाएं बनी हुई हैं।
विज्ञापन


सड़क पर मलबा पड़े होने के कारण पूर्व में चिरबटिया के पास एक मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। सड़क पर पड़े पत्थरों और मलबे को नहीं हटाया गया, तो सफर करना खतरे से खाली नहीं होगा। एसडीएम देवानंद शर्मा ने बताया कि घनसाली-केदारनाथ मार्ग पर पड़े पत्थरों को तुरंत हटाने के लिए एडीबी को निर्देश दिए हैं। इन दिनों मार्ग पर पत्थर और मलबा हटाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed