फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Difficult to travel on bumpy road

उबड़ खाबड़ सड़क से सफर करना हुआ मुश्किल

Mon, 11 May 2020 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Difficult to travel on bumpy road
जाखणीधार ब्लाक के जीरो ब्रिज-चोपड़ा-सैंण-पिपोला 12 किमी मोटर मार्ग का लंबे समय से डामरीकरण न होने के कारण खस्ताहाल बना हुआ है। ग्रामीणों ने डामरीकरण करने की मांग की।
विज्ञापन

चोपड़ा, पिपोला, सैंण, रगडा, कोटी, खांदी, कुमारधार, छेटी समेत एक दर्जन गांव को जोड़ने वाले 12 किमी जीरो ब्रिज-चोपड़ा-पिपोला मोटर मार्ग लंबे समय से खस्ताहाल है। मोटर मार्ग जीरो ब्रिज से आगे डेढ़ किमी टीएचडीसी के पास है। वर्ष 1996 में निर्मित मार्ग पर टीएचडीसी ने डामरीकरण नहीं किया। अवशेष साढ़े 10 किमी मार्ग पर लोनिवि ने डामर बिछाया, लेकिन वह कुछ समय बाद ही उखड़ गया। भाजपा जाखणीधार के मंडल महामंत्री अमर सिंह ने बताया कि लंबे समय से लोनिवि और टीएचडीसी से डामर बिछाने की मांग की जा रही है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। टीएचडीसी के ईडी वीके बडोनी ने बताया कि जल्द ही मार्ग की स्थिति की जानकारी हासिल कर डामरीकरण की दिशा में प्रयास किया जाएगा। लोनिवि प्रांतीय खंड के ईई केएस नेगी ने कहा कि मार्ग का पैचवर्क लॉकडाउन समाप्ति के बाद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed