{"_id":"6588265c4a1fd7ae920ecc49","slug":"dhanaulti-buzzes-with-tourists-on-weekends-and-christmas-new-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-4227-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: वीकेंड और क्रिसमस पर सैलानियों से गुलजार हुई धनोल्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: वीकेंड और क्रिसमस पर सैलानियों से गुलजार हुई धनोल्टी
विज्ञापन
टिहरी के ईको धनोल्टी में वीकेंड पर घूमने को पहुंचे पर्यटक। संवाद।
वाहनों का दबाव बढ़ने से जगह-जगह लगता रहा जाम
चंबा (टिहरी)। वीकेंड और क्रिसमस के लिए पर्यटन नगरी धनोल्टी, काणाताल, बुरांशखंडा सैलानियों से गुलजार हो गया। सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ने से चंबा-मसूरी रोड पर जगह-जगह जाम लगने से लोगों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है।
रविवार को साप्ताहिक अवकाश और सोमवार को क्रिसमस अवकाश के चलते धनोल्टी पर्यटकों से गुलजार रही। चंबा-मसूरी फलपट्टी में ठांगधार, काणाताल, बुरांशखंडा में वीकेंड पर सैलानियों की चहलकदमी से स्थानीय दुकानदारों के चेहरे खिले। रविवार काे अवकाश होने के कारण देहरादून, पंजाब, हरियाणा के पर्यटक खूबसूरत वादियों का दीदार करने पहुंचे हैं।
वाहनों के दबाव के चलते धनोल्टी बाजार में दिनभर वाहन रेंगते रहे। दिनभर रुक-रुककर जाम भी लगता रहा। इस बीच पुलिस यातायात को दुरुस्त करती नजर आई। पर्यटन कारोबारियों के अनुसार सोमवार को अधिक भीड़ बढ़ने की संभावना है। फलपट्टी क्षेत्र में सैलानी साहसिक खेलों का लुत्फ उठाते भी नजर आए।
विज्ञापन
तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद ममगांई ने बताया कि क्रिसमस और न्यू ईयर पर वाहनों के दबाव को देखते हुए पुलिस यातायात व्यवस्था को सुचारू कर रही है। होटल स्वामियों को कमरे के रेट लिस्ट चस्पा करने के आदेश दिए गए हैंI