फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Devotees sought the boon of unbroken good fortune from Mahagauri.

Tehri News: भक्तों ने महागौरी से मांगा अखंड सौभाग्य का वरदान

Sun, 22 Oct 2023 05:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 05:53 PM IST
विज्ञापन
Devotees sought the boon of unbroken good fortune from Mahagauri.
फोटो
विज्ञापन

नई टिहरी। अष्टमी के पर्व पर देवी मंदिरों और घर पर महागौरी की विशेष पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने अधिष्ठात्री महागौरी से धन, संपदा और अखंड सौभाग्य का वरदान मांगा। सिद्धपीठ सुरकंडा देवी, चंद्रबदनी, कुंजापुरी, नवदुर्गा मंदिर में सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। दिनभर मंदिरों में पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा। घर-घर में देवी स्वरूप कन्याओं की विशेष पूजा-अर्चना कर भक्तों ने उन्हें प्रसाद, दान और उपहार भेंट किए। देवी मंदिरों में भंडारे का भी आयोजन किया गया। भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी की ओर से सुरकंडा मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर कृषि मंत्री गणेश जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, उपाध्यक्ष परवीर पंवार, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौरव आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed