फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   DeviSudh Bridge will start soon.

देवीसौड़ पुल से जल्द शुरू होगा आवागमन

Sat, 25 Mar 2017 09:59 PM IST
/ब्यूरो/ अमर उजाला, नई टिहरी
/ब्यूरो/ अमर उजाला, नई टिहरी Updated Sat, 25 Mar 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन

टिहरी बांध की झील में डूब चुके देवीसौड़ पुल के स्थान पर चार साल से बन रहे चिन्यालीसौड़ मोटर पुल के निर्माण की गति ने तेजी पकड़ी है। कार्यदायी संस्था ने दोनों साइड के 278 मीटर के ओवर ब्रिज, टावर से लेकर अन्य सिविल कार्य को कार्य पूरे कर मुख्य पुल को जोड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए ऋषिकेश में तैयार किया गया फैब्रिकेशन साइड पर पहुंचना शुरू हो गया है। करीब 15 दिन के अंदर मुख्य पुल को जोड़ने का काम शुरू हो जाएगा। पुनर्वास के अधिकारियों के दावों पर यकीन करें, तो जुलाई से पुल के ऊपर यातायात शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


भागीरथी नदी के आरएल 843 मीटर की ऊंचाई पर चिन्यालीसौड़ में उत्तरकाशी जिले के दो दर्जन से अधिक गांव को आवागमन की सुविधा के लिए 440 मीटर स्पॉन के मोटर पुल का निर्माण अवस्थापना खंड पुनर्वास नई टिहरी ने कार्यदायी संस्था हिलबेज कंसट्रक्सन को दिया था। कंपनी ने वर्ष 2013 में काम शुरू किया था, जिसको अनुबंध के अनुसार 15 माह के अंदर पुल तैयार करके देना था। अनुबंध के मुताबिक 37 करोड़ 62 लाख में बनना था।
विज्ञापन


बावजूद कार्यदायी संस्था की लेटलतीफी के चलते निर्माण तय समय पर पूरा नहीं हो पाया। पुल का निर्माण तकनीकी कारणों और जलस्तर में वृद्धि के कारण एक साल पूरी तरह बंद रहा, जिससे वर्तमान में पुल की लागत 52 करोड़ 75 लाख पहुंच गई है। अब पुल के दोनों साइड के 278 मीटर के आरसीसी ओवर ब्रिज, टावर से लेकर ऋषिकेश में तैयार किया गया पुल का फैब्रिकेशन का सामान साइड पर पहुंचाना शुरू हो गया है। साथ ही सामान आरपार लाने के लिए ट्राली का निर्माण चल रहा है। करीब 15 दिन के अंदर मुख्य पुल को जोड़ने का काम शुरू हो जाएगा। वर्ष 2005 टिहरी बांध की झील भरने के कारण चिन्यालीसौड़ स्थित देवीसौड़ पुल झील में डूब चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैब्रिकेशन का सामान पहुंचना शुरू हो गया है। करीब 15 दिन के अंदर पुल जोड़ने का काम शुरू हो जाएगा। जुलाई से पुल के ऊपर आवागमन शुरू होने की उम्मीद है।
-शरद श्रीवास्तव, ईई, अवस्थापना खंड पुनर्वास नई टिहरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed