फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Departments were unable to spend budget in fixed time

तय समय में बजट खर्च नहीं कर पाए विभाग

Tue, 29 Dec 2020 10:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
Departments were unable to spend budget in fixed time
जिला योजना की समीक्षा बैठक में वित्तीय वर्ष 2020-21 में 6337 लाख के अनुमोदित परिव्यय के सापेक्ष शासन से मिली 5235 लाख की धनराशि में से कुल 3243.68 लाख ही खर्च हो पाया है। धन कम खर्च करने पर डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जिला योजना के तहत कराए जाने वाले कार्य गुणवत्ता के साथ समय से पूरा करें। लोनिवि सड़क और पुल निर्माण पर दिसंबर तक 250 लाख के सापेक्ष कुल 35 लाख ही खर्च कर पाया है, जबकि पूल्ड आवास मरम्मत और निर्माण में 136.31 लाख में से 75 लाख ही खर्च हो पाया है। इसी तरह जल निगम भी 180.97 लाख के सापेक्ष 92.66 लाख, लघु सिंचाई विभाग 290 लाख के सापेक्ष 169 लाख और स्वास्थ्य विभाग के एलोपैथिक चिकित्सा के लिए दिए गए 181.80 लाख में से दिसंबर तक विभाग 72.56 लाख ही व्यय कर पाया है। आरडब्लूडी घनसाली के ईई को भी एक माह के भीतर सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सीडीओ अभिषेक रूहेला, पीडी डीआरडीए आनंद भाकुनी, ईई लोनिवि केएस नेगी, सतीश नौटियाल, आरडब्लूडी युराज सिंह, राजेश कुमार, डीईओ बेसिक एसएस बिष्ट और पर्यटन अधिकारी एसएस यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed