फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Departments should accelerate efforts to make roads pothole-free.

Tehri News: ‎सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त कार्य करने में तेजी लाएं विभाग

Thu, 22 Oct 2026 07:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 22 Oct 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
Departments should accelerate efforts to make roads pothole-free.
एसडीएम को अपने क्षेत्रों का निरीक्षण कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश
विज्ञापन

नई टिहरी। विकास भवन में आयोजित बैठक में प्रभारी जिलाधिकारी व सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों को सड़कों का भौतिक सत्यापन कराने और शेष कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
प्रभारी जिलाधिकारी ने कहा कि लोनिवि, हाईवे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और ग्रामीण निर्माण विभाग सहित अन्य सभी संबंधित विभाग अपने-अपने खंड में गड्ढा मुक्त की गई सड़कों की सूची संबंधित एसडीएम को शीघ्र उपलब्ध कराएं। सूची मिलने के बाद सभी उप जिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत सड़कों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए यह सुनिश्चित करेंगे कि संबंधित सड़कें वास्तव में गड्ढा मुक्त हुई हैं कि नहीं।
विज्ञापन

प्रभारी डीएम ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और नगर पालिका मुनिकीरेती से संबंधित अधिकारियों से कहा कि सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए शेष रह गए कार्यों को एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से पूरा करें।‎ संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed