फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Department should connect Bhonabaghi-Chawalkhet motor road to the main road

Tehri News: भोनाबागी-चवालखेत मोटर मार्ग को मुख्य मार्ग से जोड़े विभाग

Mon, 24 Feb 2025 06:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 24 Feb 2025 06:37 PM IST
विज्ञापन
Department should connect Bhonabaghi-Chawalkhet motor road to the main road
जनता मिलन में पेयजल योजनाओं की मरम्मत करने की मांग भी उठाई गई
विज्ञापन

नई टिहरी। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में दूर-दराज से पहुंचे लोगों की ओर से 41 शिकायतें दर्ज कराई गई। डीएम मयूर दीक्षित ने पुनर्वास, लोनिवि, स्वास्थ्य, पेयजल और ऊर्जा निगम आदि विभागीय अधिकारियों को समस्याओं का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए।
जनता मिलन कार्यक्रम में पहुंची सांदणा की रोशनी देवी ने आंशिक डूब क्षेत्र के एवज में आवंटित कृषि भूखंड पर कब्जा दिलाने की मांग की। श्री कुंजेश्वर महादेव मंदिर डोबरा के अध्यक्ष की ओर से पुनर्वास नीति के तहत आवंटित भूमि पर मंदिर निर्माण कराने की मांग की गई। चंबा नगर पालिका वार्ड सदस्य विक्रम चौहान ने ब्लॉक रोड की मरम्मत कराने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने भोनाबागी- चवालखेत मोटर मार्ग को नई टिहरी मुख्य मोटर मार्ग से जोड़ने, धोपड़धार पैय्यांकोटी के नित्यानंद कोठियाल ने आपदा से क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं की मरम्मत कराने की मांग की। प्रेमलाल ने जीआईसी मैंडखाल में एनसीसी की कक्षाएं संचालित करने, गजा नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर सिंह ने आधार कार्ड शिविर दस मार्च तक बढ़ाने और ग्राम पंचायत कंडियाल गांव मगारौं की प्रशासक ममता देवी ने मनरेगा में भूमि सुधार की धनराशि निर्गत कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को जनता दर्शन कार्यक्रम में आई समस्याओं का जल्द निस्तारण कर अवगत कराने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला व राज्य सेक्टर, विधायक निधि, सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों, विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित नकारात्मक समाचारों, समान नागरिक संहिता (यूसीसी) और पंचायत चुनाव संबंधी कार्यों की समीक्षा की गई।

जिला और राज्य सेक्टर के कार्यों में भौतिक और वित्तीय लक्ष्य शतप्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग को 108 एंबुलेंस और अन्य वाहनों से दी जानी वाली सेवाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, एडीएम एके पांडेय, पीडी पीएस चौहान, डीडीओ मो. असलम, सीएमओ डॉ. श्याम विजय, एसडीएम अपूर्वा सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed