फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Demand not to reject the mutation of land purchased in the village

Tehri News: गांव में खरीदी गई जमीन का दाखिल खारिज नहीं करने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 06:21 PM IST
विज्ञापन
Demand not to reject the mutation of land purchased in the village
नई टिहरी। ग्राम पंचायत जड़धार गांव के ग्रामीणों ने तहसीलदार को ज्ञापन देकर उनके गांव में खरीदी गई जमीन का बाहरी व्यक्तियों के नाम पर दाखिल खारिज नहीं करने की मांग की है।
विज्ञापन

जड़धार गांव के ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने टिहरी तहसील पहुंचकर तहसीलदार मो. शादाब को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि गांव में बाहरी लोगों ने जमीन क्रय की है। उसका दाखिल-खारिज रोका जाना चाहिए। पूर्व में ग्राम सभा की खुली बैठक में इसका प्रस्ताव पास किया गया है। बैठक में बाहरी लोगों को जमीन नहीं बेचने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया गया। गांव के बीचों-बीच स्थित जमीन की खरीद-फरोख्त चुपचाप की गई। नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए बाहरी व्यक्ति के नाम जमीन का दाखिल-खारिज नहीं करने की मांग की। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रीति जड़धारी, विजय जड़धारी, पूर्व बीडीसी सदस्य भरत सिंह जड़धार, विक्रम सिंह जड़धारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed