फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Demand for disclosure of incidents of theft

चोरी की घटनाओं का खुलासा करने की मांग

Sun, 04 Jul 2021 09:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 09:09 PM IST
विज्ञापन
Demand for disclosure of incidents of theft
थौलधार ब्लॉक के तिवाड़गांव, सिराईं और रामगांव में कई दिनों से हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश न लगने से नाराज ग्रामीणों ने पुलिस को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों को पकड़ने की मांग की। उन्होंने 15 जुलाई तक घटनाओं का खुलासा और चोरों को न पकड़े जाने पर चक्काजाम की चेतावनी दी।
विज्ञापन

रविवार को थौलधार के पूर्व कनिष्ठ प्रमुख कुलदीप पंवार के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कोटी कालोनी पुलिस चौकी प्रभारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। बताया कि तिवाड़गांव, सिराईं और रामगांव में दुकानों, घरों, गाड़ियों, मंदिरों से कीमती समान से लेकर आसपास जमा रोड़ी, बजरी की चोरी की घटनाएं हो रही हैं। इस संबंध में पूर्व में भी चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मौके पर पूर्व प्रधान नरेंद्र रावत, अजय लाल, विजय प्रकाश नौटियाल, दिनेश पंवार, प्रमोद पंवार, धनवीर रावत, गोविंद रावत, जगदीप पंवार, प्रदीप पंवार, अनूप पंवार, गब्बर पंवार, दीप,क मनोज, अमित, विकास, आशीष रावत, दीपक रावत, प्रकाश नाथ मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed