फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Demand for asphalt of Chani-Bhateti-Vinayakhal road

Tehri News: चानी-भातेटी-विनयखाल सड़क के डामरीकरण की मांग

Wed, 25 Oct 2023 04:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 25 Oct 2023 04:58 PM IST
विज्ञापन
Demand for asphalt of Chani-Bhateti-Vinayakhal road
घनसाली (टिहरी)। बासर पट्टी की लाइफ लाइन चानी-भातेटी-विनयखाल सड़क का डामरीकरण न होने पर लोगों ने आक्रोश जताया। धनपाल सिंह नेगी, राहुल बिष्ट, अखिलेश, प्यार सिंह, सोहन लाल, ज्वालाप्रसाद ने लोनिवि के ईई को ज्ञापन भेजकर जल्द सड़क के डामरीकरण की मांग की। कहा यदि जल्द डामरीकरण नहीं किया गया तो आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

कहा कि इस सड़क से खवाड़ा, डाल गांव, सौला, चानी, तितरियाडा, भैगुल, दल्ला, गेंवाली गांव के लोग आवाजाही करते हैं। चानी से भातेटी बैंड तक पांच किमी सड़क से डामर उखड़ जाने के कारण यहां हर दो कदम पर गड्ढे हो गए हैं। ऐसे में यहां हादसे का खतरा बना हुआ है। वहीं लोनिवि के सहायक अभियंता मनु सिंह ने बताया की चानी-भातेटी-विनयखाल सड़क पर पैचवर्क कर मरम्मत करवाई गई थी। अब पांच किमी सड़क के डामरीकरण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed