फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Damage to the crop of Chaulai and Rajma due to hail

ओलावृष्टि से चौलाई और राजमा की फसल को नुकसान

Thu, 28 Oct 2021 06:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
Damage to the crop of Chaulai and Rajma due to hail
नसाली के मेड़ और निवालगांव क्षेत्र में ओलावृष्टि से चौलाई और राजमा की फसल को पहुंचा नुकसान। - फोटो : NEW TEHRI
भिलंगना क्षेत्र के मेड़, मरवाड़ी निवालगांव और पिन्सवाड़ क्षेत्र में बुधवार शाम को जमकर ओलावृष्टि हुई जिससे फसलों को भारी नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन

बुधवार शाम को क्षेत्र में एकाएक मौसम बिगड़ा और बारिश के बाद जमकर ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि होने से खेतों में पककर तैयार चौलाई, राजमा, तोर, सोयाबीन दाल की फसलें झड़कर बर्बाद हो गईं। इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर चौलाई की पैदावार होती है। चौलाई की फसल पककर इन दिनों खेतों में तैयार है। कुछ-कुछ गांवों में चौलाई की कटाई शुरू भी हो चुकी है। भाजपा मंडल महामंत्री वीरेंद्र बिष्ट, प्रधान अखिलेश ने बताया कि ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने जिला प्रशासन ने नुकसान का सर्वे कर प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग की। बताया कि राजमा और चौलाई की बिक्री कर यहां किसानों की आजीविका चलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed