फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Dam affected surrounded the executive engineer

बांध प्रभावितों ने अधिशासी अभियंता को घेरा

Thu, 10 Nov 2022 07:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 07:36 PM IST
विज्ञापन
Dam affected surrounded the executive engineer
नई टिहरी में पुनर्वास के ईई का घेराव करते बांध प्रभावित। - फोटो : NEW TEHRI
पुनर्वास की मांग को लेकर धरने पर बैठे नंदगांव, उठड़, भल्डीयाणा और रौलाकोट के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को पुनर्वास निदेशालय के अधिशासी अभियंता का घेराव किया। उन्होंने कहा कि बांध प्रभावित 11 दिन से धरना दे रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जिससे ग्रामीणों में शासन-प्रशासन के प्रति कड़ा रोष बना हुआ है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह करीब 11 बजे बांध प्रभावित धरना स्थल से उठकर अधिशासी अभियंता पुनर्वास धीरेंद्र नेगी के कार्यालय में जा धमके। उन्होंने मांगों के बाबत की जा रही कार्रवाई के बारे में पूछा तो अधिशासी अभियंता ने कहा कि पुनर्वास संबंधी निर्णय शासनस्तर से ही लिया जाना है। शासनस्तर से जो निर्देश दिए जाएंगे उसके मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी। दिनभर चली बहस के दौरान ग्रामीणों ने खूब हंगामा किया। उन्होंने कहा कि मांगों के बाबत जब तक सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता है तब तक धरना जारी रखा जाएगा। अपराह्न तीन बजे ग्रामीण बमुश्किल अधिशासी अभियंता के कार्यालय से बाहर आए। उसके बाद ही पुनर्वास कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। घेराव करने वालों में सागर भंडारी, सचिन नेगी, पुरुषोत्तम रावत, मंजू देवी, रुशना देवी, रानी देवी, सोनी देवी, छटांगी देवी, माया देवी, बीना देवी और कौंसा देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed