फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Current applied while working on power line

बिजली लाइन पर काम करते समय लगा करंट

Fri, 17 Sep 2021 09:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 09:53 PM IST
विज्ञापन
Current applied while working on power line
ऊर्जा निगम में आउटसोर्स से कार्यरत एक लाइनमैन को बिजली लाइन की मरम्मत करते समय करंट लग गया और वह बिजली के खंभे से नीचे गिरकर घायल हो गया। घायल लाइनमैन को सीएचसी चौंड में प्राथमिक उपचार देने के बाद एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम में ठेकेदार के माध्यम से कार्यरत घायल लाइनमैन सुनील कुमार के भाई विजय मटियाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुनील मुखेम के पास बिजली लाइन पर काम कर रहा था, लेकिन शटडाउन लेने के बावजूद उसे करंट लग गया और वह खंभे से नीचे गिर गया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां से सुनील को एम्स रेफर कर दिया गया। एम्स में घायल की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। लाइनमैन के भाई विजय ने ऊर्जा निगम से भाई के इलाज का संपूर्ण खर्चा वहन करने और उसे आर्थिक सहायता देने की मांग की। वहीं ऊर्जा निगम के जेई एलपी नौटियाल ने कहा कि लाइनमैन का उपचार कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed