फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   CSC centers opposed to paying the Gram Panchayat

सीएससी सेंटरों को ग्राम पंचायत से भुगतान का विरोध

Sat, 22 May 2021 10:04 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 10:04 PM IST
विज्ञापन
CSC centers opposed to paying the Gram Panchayat
जिले के प्रधान संगठन ने न्याय पंचायत स्तर पर खोले गए कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) को ग्राम पंचायत के खाते से दो हजार पांच सौै रुपये का भुगतान कराने का विरोध किया है। कहा कि सीएससी को उक्त धनराशि देने के प्रयास किए गए तो सभी प्रधान कोविड-19 की जिम्मेदारी छोड़कर प्रदेशव्यापी आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राणा ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में बताया कि निदेशक पंचायती राज ने जिला पंचायत राज अधिकारियों को पत्र भेजकर पंचायतराज विभाग में विभिन्न सेवाएं देने और अन्य कार्य करने की एवज में अनुबंध के मुताबिक हर ग्राम पंचायत से न्याय पंचायत स्तर पर स्थापित किए गए सीएससी सेंटरों को जनवरी 2021 से अब तक दो हजार पांच सौ रुपये प्रतिमाह की दर से भुगतान करने को कहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि 30 मई तक यह आदेश वापस नहीं लिया गया तो प्रधान कोविड-19 में दी गई जिम्मेदारी से मुक्त होकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed