{"_id":"67714c836256b7f18e0f2a99","slug":"crowds-started-gathering-in-dhanolti-and-tehri-lake-for-new-year-celebrations-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-110375-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: नए साल के जश्न के लिए धनोल्टी और टिहरी झील में उमड़ने लगी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: नए साल के जश्न के लिए धनोल्टी और टिहरी झील में उमड़ने लगी भीड़
Sun, 29 Dec 2024 06:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sun, 29 Dec 2024 06:50 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी/ चंबा। नए साल का जश्न मनाने के लिए पर्यटकों का धनोल्टी, काणाताल, ठांगधार और टिहरी झील क्षेत्र में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। वीकेंड पर टिहरी झील भी दिनभर पर्यटकों से गुलजार रही है। पर्यटकों की एकाएक बढ़ती संख्या से बोट व्यावसायियों और व्यापारियों के चेहरे भी खिल उठे।
झील में बोटिंग के साथ-साथ पर्यटकों ने कयाकिंग, जेट स्की और अन्य जल क्रीड़ाओं का आनंद लिया। नए साल की यादगार शुरुआत करने बड़ी संख्या में पर्यटक धनोल्टी, काणाताल क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं। धनोल्टी पहुंचने वाले पर्यटक सुरकंडा मंदिर में भी दर्शनों के लिए दिनभर पहुंचते रहे। पर्यटकों की भीड़ के चलते चंबा-मसूरी मार्ग पर जगह-जगह जाम की समस्या भी उत्पन्न होती रही। हालांकि यातायात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की ओर से सुबह से ही काफी संख्या में अलग-अलग स्थानों पर जवानों की तैनाती की गई है। धनोल्टी इको पार्क में भी दिनभर पर्यटक पहुंचे रहे।
सैलानियों की बढ़ती संख्या से स्थानीय दुकानदार उत्साहित है। रविवार को टिहरी झील क्षेत्र दिनभर पर्यटकों से गुलजार रही। पिछले एक माह से झील में औसत प्रतिदिन 200 पर्यटक ही पहुंच रहे थे। टिहरी झील विशेष क्षेत्र पर्यटन विकास प्राधिकरण के नवीन नेगी ने बताया कि रविवार को लगभग 550 से अधिक पर्यटकों ने झील में बोटिंग और साहसिक खेलों का मजा लिया।
विज्ञापन
जारी-गंगादत्त थपलियाल