{"_id":"68419a6a9b118e494f0c8c03","slug":"crowds-of-devotees-gathered-at-maa-surkanda-temple-on-ganga-dussehra-festival-tehri-news-c-50-1-nth1001-112931-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: गंगा दशहरा पर्व पर मां सुरकंडा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: गंगा दशहरा पर्व पर मां सुरकंडा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Thu, 05 Jun 2025 06:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Thu, 05 Jun 2025 06:53 PM IST
विज्ञापन
माता के दर्शनों के लिए मंदिर परिसर में शाम तक लगी रही लंबी लाइन
चंबा (टिहरी)। गंगा दशहरा पर्व पर सिद्धपीठ मां सुरकंडा मंदिर में श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ी। माता के दर्शनों के लिए मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की देर शाम तक लंबी लाइन लगी रही। मंदिर परिसर देवी गंगा व सुरकंडा की विशेष पूजा-अर्चना की गई।
गंगा दशहरा पर्व पर सुरकंडा मंदिर में देवी के दर्शनों के लिए टिहरी जिले के साथ अन्य जगहों से भी भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। ब्रह्म मुहूर्त में मंदिर के द्वार खुलते ही मां सुरकंडा के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। सबसे पहले मंदिर में मां की मूर्ति को गंगाजल से स्थान करवाया गया। उसके बाद मूर्ति की पूजा-अर्चना कर प्रसाद का भोग लगाया गया।
मंदिर में नए ध्वज की स्थापना की गई। सबसे पहले मां सुरकंडा के मायके जड़धार गांव के लोगों ने पंचाती जात्रा दी। मंदिर समिति के अध्यक्ष जितेंद्र नेगी ने बताया कि दिनभर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। मां सुरकंडा के मुख्य द्वार कद्दूखाल बाजार में आयोजित मेले में लोगों ने खूब खरीदारी की।
विज्ञापन
इस मौके पर मंदिर के पुजारी रमेश लेखवार, प्रबंधक रघुभाई जड़धारी, सचिव कलम सिंह जड़धारी, सोहन लाल लेखवार, सुमेर सिंह जड़धारी, विनोद जड़धारी, शुभम कोठारी, रमेश लेखवार, पप्पू लेखवार, जीत सिंह मौजूद थे।
नौशिणा की देवी माता राजी रखी रै... पर झूमे भक्त
बुधवार रात को नमस्कार देवभूमि सेवा संघ नई दिल्ली की ओर से कद्दूखाल स्थित लोनिवि विश्रामगृह में भजनों व जागरों से देवी की स्तुति की गई। लोकगायक मुकेश व उनकी टीम ने नौशिणा की देवी माता राजी रखी रै, माता तेरो दरबार प्यारा, जकम देवतौं का ठौ छन भैजी। पर्चु देंदि रै माता आदि भजनों की प्रस्तुति दी। देवभूमि सेवा संघ दिल्ली से जुड़े परिपूर्णानंद गैरोला ने बताया कि देवी को भोग लगाने के बाद भंडरा व रात को देवी मां का जागरण किया गया। संवाद