फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Tehri milk federation VP missing

टिहरी मिल्क फेडरेशन के उपाध्यक्ष लापता

Fri, 05 Jun 2015 05:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी Updated Fri, 05 Jun 2015 05:49 PM IST
विज्ञापन

टिहरी दुग्ध सहकारी संघ के उपाध्यक्ष जोत सिंह गुसाईं एक जून से लापता चल रहे हैं। काफी खोजबीन करने के बाद भी जब उनका पता नहीं चल पाया तो परिजनों ने थाने में उनकी गुमशूदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया कि जोत सिंह अपने घर मोलनों (पौखाल) से एक जून की सुबह अन्य दिनों की भांति निकले थे।

शाम को जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनके  मोबाइल पर संपर्क किया, फोन बंद मिलने पर उनकी चिंता बढ़ गई। अगले दिन सुबह परिजनों ने पौखाल सहित अन्य जगह नाते-रिश्तेदारी में संपर्क किया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


चार दिन बाद भी जब वह घर नहीं लौटे तो उनके पुत्र जितेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार शाम घनसाली पुलिस थाने में गुमशुदगी की तरहरीर देकर उनको ढूंढने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष मोहम्मद अकरम ने बताया कि दुग्ध संघ के उपाध्यक्ष की गुमशुदगी की तहरीर मिली है। सभी थाना-चौकियों को सूचना देकर उनकी तलाश शुरू की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed