{"_id":"56f2bdb24f1c1b8a53f14d24","slug":"lawsuit-against-the-store-owner-and-salesman","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान स्वामी और सेल्समैन के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान स्वामी और सेल्समैन के खिलाफ मुकदमा
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
Updated Wed, 23 Mar 2016 09:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनोल्टी स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में अनियमितता पाए जाने पर तहसील प्रशासन ने दुकान स्वामी और सेल्समैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। धनोल्टी अंग्रेजी शराब की दुकान से प्रशासन को निर्धारित मूल्य से अधिक दामों पर शराब बेचे जाने की शिकायत मिली थी, जिस पर तहसील प्रशासन ने दुकान की चेकिंग की। तहसीलदार शक्ति प्रसाद उनियाल ने बताया कि दुकान में अवैध शराब मिली है।
विज्ञापन
दुकान में अंग्रेजी शराब की कई बोतलों में जो नंबर पाया गया, वह दुकान के रिकार्ड में नहीं दर्ज था। चेकिंग में गलत बैच नंबर की शराब मिलने के अलावा दुकान में कई ब्रांड की बोतलों की रेट लिस्ट भी नहीं लगाई गई थी।
विज्ञापन
इस पर एसडीएम लक्ष्मीराज चौहान ने दुकान स्वामी कैलाश चंद्र और सेल्समैन राकेश उनियाल के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया। तहसीलदार उनियाल ने बताया कि मामले की रिपोर्ट अग्रिम कार्रवाई करने के लिए डीएम को प्रेषित कर दी गई है।
विज्ञापन