{"_id":"5c5325f2bdec225fe96d6906","slug":"15489531884-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के आरोपी की मां भाई-बहिन और भाभी को जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म के आरोपी की मां भाई-बहिन और भाभी को जेल भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। युवती को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म कर बंधक बनाकर रखने के आरोपी के परिजनों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि आरोपी दूसरे मामले में पहले से ही पोक्सो एक्ट में जेल में है।
जांच अधिकारी एसआई नीतू रावत ने बताया कि अप्रैल 2018 में आरोपी दानेश क्षेत्र की एक युवती को बहला-फुसलाकर बिजनौर भगा ले गया था। इस दौरान आरोपी ने युवती से दुष्कर्म किया और अपने परिजनों के सहयोग से युवती को अपने घर में बंधक बना कर रखा। दिसंबर में युवती किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे बेचने की फिराक में थे। परिजनों ने राजस्व पुलिस में आरोपी और उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। खुलासा नहीं होने पर बाद में मामला रेगुलर पुलिस को सौंपा गया। जांच अधिकारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की गई और नामजद मुख्य आरोपी दानेश की मां, दो बहन, दो भाई और भाभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी एक दूसरे मामले में पहले से ही पोक्सो एक्ट में जेल में बंद है। हिंदू जागरण मंच के प्रदेश महामंत्री रघुवीर सिंह रावत ने पहाड़ में बढ़ती ऐसी घटनाओं पर चिंता जताई है।