फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   युवती से साथ छेड़छाड़ करने का आरोपी गिरफ्तार

युवती से साथ छेड़छाड़ करने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 26 Jun 2018 10:36 PM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
युवती से साथ छेड़छाड़ करने का आरोपी गिरफ्तार
घनसाली (टिहरी)। एक युवती के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने व जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी दुकानदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। भिलंगना ब्लॉक की एक युवती के साथ बीते छह अप्रैल को विनयखाल बाजार में एक दुकानदार द्वारा छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया था। युवती के पिता ने राजस्व पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन राजस्व पुलिस की ओर से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न करने पर डीएम ने बाद में यह जांच घनसाली थाना को सौंप दी थी। थानाध्यक्ष किशन टम्टा ने बताया कि युवती के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोपी दुकानदार मकसूद अहमद (55) को मंगलवार को घनसाली बाजार से गिरफ्तार किया गया। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed