फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   थत्यूड़ के 17 व्यापारियों से लाखों की ठगी का मामला आया प्रकाश में

थत्यूड़ के 17 व्यापारियों से लाखों की ठगी का मामला आया प्रकाश में

Mon, 25 Dec 2017 10:30 PM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
थत्यूड़ के 17 व्यापारियों से लाखों की ठगी का मामला आया प्रकाश में
थत्यूड़/नैनबाग। आरडी (सावधि जमा खाता) के नाम पर व्यापारियों से लाखों की रकम ठगने का मामला प्रकाश में आया है। व्यापारियों को फर्जी चेक थमाकर मिनी बैंक संचालक फरार हो गए। पीड़ित व्यापारियों ने मामले में थानाध्यक्ष को तहरीर देकर आरोपी बैंक संचालकों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्राप्त विवरण के मुताबिक मुख्य बाजार थत्यूड़ में एक साल पहले एक मिनी बैंक खुला था। बैंक के स्वामी और कार्यालय संचालक नेे स्थानीय व्यापारियों से संपर्क कर उनका पैसा जमा करवाया। तब व्यापारियों को बताया गया कि आरडी जमा करने में उन्हें बैंक दर से अधिक ब्याज दिया जाएगा। क्षेत्र के 17 व्यापारियों ने बैंक में तीन लाख 87 हजार एक सौ रुपये जमा करवाए। अब उनकी एक साल की आरडी पूरी हो चुकी है, लेकिन बैंक के संचालक लापता हैं। पिछले 10 दिन से बैंक पर ताला लटका हुआ है। संपर्क करने पर वे फोन भी नहीं उठा रहे है।
विज्ञापन

व्यापारी कुशलानंद लेखवार, सुनील भट्ट, देवेंद्र प्रसाद भट्ट, हरीशकोठारी, नरेश रावत, मुकेश दास, अजय लाल, रणवीर सिंह रावत, राकेश सजवाण, जुल्फकार, सरोप सिंह, दिनेश सिंह, अरविंद सिंह, परविंद्र बिष्ट, कमलेंद्र रावत, बेताल सिंह और अजयवीर सिंह मामले को लेकर थानाध्यक्ष एलएल जखमोला से मिले। व्यापारियों ने बताया कि बैंक संचालकों ने कुछ लोगों को चेक दिए हैं, जो बाउंस हो गए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि व्यापारियों की तहरीर मिलने के बाद बैंक संचालक से संपर्क किया, तो उसने मंगलवार को थत्यूड़ पहुंचकर समस्या के समाधान करने की बात कही। बैंक संचालक नहीं पहुंचता है, तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed